भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश जारी कर डॉ मोहन भागवत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना की। उन्होंने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि डॉ. भागवत को राष्ट्र सेवा के कार्य में निरंतर मार्गदर्शन और सामर्थ्य प्राप्त होता रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि डॉ मोहन भागवत का प्रेरणादायी मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा की भावना को निरंतर सशक्त करता रहे। उन्होंने डॉ भागवत के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
