कटक। रेवेंशॉ विश्वविद्यालय, कटक के हिन्दी विभाग की ओर से आज सोमवार को प्रातः 11 बजे ‘सेवेन पिलर्स ऑफ विज्डम’ सभागार में एक गरिमामय साहित्यिक सभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बहुप्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था प्रज्ञाभारती, दिल्ली द्वारा प्रकाशित तथा युवा आलोचक डॉ. छबिल कुमार मेहेर द्वारा संपादित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘अजय कुमार पटनायक संचयिता’ का विधिवत विमोचन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवेंशॉ विश्वविद्यालय के माननीय स्नातकोत्तर परिषद के अध्यक्ष प्रो डॉ धर्मब्रत महापात्र जी महोदय ने किया। समारोह में प्रसिद्ध लेखिका एवं चिंतक पद्मभूषण डॉ. प्रतिभा राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं साहित्यकार एवं शिक्षाविद् प्रो. गुलाम मोईनुद्दीन खान, मुख्य वक्ता तथा डॉ. सर्वेश मौर्य, विशिष्ट वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।
पुस्तक के लेखक डॉ. अजय कुमार पटनायक, वरिष्ठ आलोचक एवं हिंदी विभाग, रेवेंशॉ महाविद्यालय, कटक के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं । जबकि इसके संपादक डॉ. छबिल कुमार मेहर, गृह मंत्रालय, भारत सरकार में राजभाषा विभाग से संबद्ध हैं।
यह आयोजन साहित्य, आलोचना और अकादमिक विमर्श की दृष्टि से अपना विशेष महत्व रखता है। विश्वविद्यालय परिवार ने साहित्यप्रेमियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से इस पुस्तक विमोचन समारोह को सार्थक बनाया है ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
