Home / Odisha / पुरी श्रीमंदिर के रत्न भंडार की गणना और सूचीकरण 31 अगस्त व 1 सितंबर को

पुरी श्रीमंदिर के रत्न भंडार की गणना और सूचीकरण 31 अगस्त व 1 सितंबर को

भुवनेश्वर,पुरी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे आभूषणों और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की गणना एवं सूचीकरण का कार्य 31 अगस्त और 1 सितंबर को किया जाएगा। श्रीमंदिर प्रशासन ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रीमंदिर में विभिन्न पर्व एवं धार्मिक अनुष्ठानों को ध्यान में रखते हुए इन तिथियों का निर्धारण किया गया है। गणना और सूचीकरण की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। प्रशासन ने इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेवायतों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
रत्न भंडार में रखे आभूषणों की अंतिम बार गणना और वजन की प्रक्रिया, जिसे ‘गणति-मणति’ कहा जाता है, इस वर्ष जुलाई में की गई थी। उस दौरान भगवान के विग्रहों के उपयोग में आने वाले आभूषणों के साथ-साथ स्नान पूर्णिमा के अवसर पर अर्पित आभूषणों की भी जांच की गई थी।
इस प्रक्रिया के तहत राहु रेखा, सोने की चिता और चांदी की रसिका समेत भगवान से संबंधित अन्य पवित्र आभूषणों की गणना और पहचान की गई थी। सभी आभूषणों का वजन भी किया गया और पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड तैयार किया गया था, ताकि इसका आधिकारिक दस्तावेजीकरण किया जा सके।
श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी के अनुसार, आभूषणों की पहचान और जांच के लिए बहुमूल्य रत्नों एवं आभूषणों के विशेषज्ञों की सेवाएं ली गई थीं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …