Home / Odisha / मालकानगिरि हवाई अड्डे पर सफल ट्रायल रन

मालकानगिरि हवाई अड्डे पर सफल ट्रायल रन

  •     एक माह में भुवनेश्वर के लिए शुरू होगी दैनिक उड़ान

  •     उड़ान योजना के तहत जयेपुर होते हुए मिलेगी हवाई सेवा

  •     दूरदराज जिले के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मालकानगिरि। ओडिशा के सबसे दूरस्थ जिलों में शामिल मालकानगिरि के लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। मालकानगिरि हवाई अड्डे पर विमान का सफल ट्रायल रन संपन्न हुआ। इसके साथ ही केंद्र की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत नियमित हवाई सेवा शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

ट्रायल रन के दौरान जिला प्रशासन और विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों ने दिन-रात व्यापक जांच कर हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया। इस अवसर पर सुरक्षा के सहायक निदेशक मनोज कुमार दास, एयरो सेफगार्ड के सहायक निदेशक नीरज कुमारण नायक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बेदबर प्रधान, पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल, जिला वन अधिकारी साई किरण, उपजिलाधिकारी दुर्योधन भोई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एक माह के भीतर शुरू होगी दैनिक उड़ान

अधिकारियों के अनुसार, अगले 30 दिनों के भीतर 9-सीटर विमान से नियमित उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। शुरुआती चरण में विमान मालकानगिरि से जयपुर तक जाएगा, जहां लगभग 25 मिनट के ईंधन भरने के बाद भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगा।

भविष्य में इस हवाई सेवा का विस्तार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक किए जाने की भी योजना है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और मजबूत होगा।

3,000 मीटर तक बढ़ेगा रनवे

वर्तमान में हवाई अड्डे का रनवे 1,600 मीटर लंबा है। राज्य सरकार इसे बढ़ाकर 3,000 मीटर करने की योजना पर काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में मालकानगिरि हवाई अड्डे को पूर्ण विकसित उड़ान हब के रूप में विकसित करना है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

हवाई सेवा शुरू होने से मालकानगिरि के लोगों को बेहतर शिक्षाउन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक अवसरों तक तेज और आसान पहुंच मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे जिले में निवेश और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा तथा मालकानगिरि राज्य के उभरते विकास केंद्रों में शामिल हो सकेगा।

सफल ट्रायल रन के बाद जिले में उत्साह का माहौल है। वर्षों से देखा जा रहा हवाई संपर्क का सपना अब जल्द ही नियमित उड़ानों के रूप में साकार होने जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …