-
योग भारत की अमूल्य धरोहर, युवाओं में बढ़ती जागरूकता ‘स्वस्थ भारत’ की मजबूत नींव : धर्मेंद्र प्रधान
भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को योगगुरु स्वामी रामदेव से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधान ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है। भारत सरकार के सतत प्रयासों और ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ जैसी वैश्विक पहल के कारण आज योग जन-जन तक पहुंच रहा है और इसके प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के बीच योग के प्रति बढ़ती जागरूकता एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण की मजबूत नींव साबित हो रही है। उन्होंने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासित जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताया।
केंद्रीय मंत्री ने योगगुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात को आत्मीय बताते हुए योग के प्रचार-प्रसार और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
