Home / Odisha / एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह स्वायत्त व्यवस्था

एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह स्वायत्त व्यवस्था

  •     आगामी चरण में शिकायत निवारण: मनमोहन सामल

भुवनेश्वर। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सूची से मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया एक स्वतंत्र और स्वायत्त व्यवस्था के तहत संचालित होती है और इसके लिए 90 दिनों की निर्धारित प्रक्रिया लागू है।

पत्रकारों से बातचीत में मनमोहन सामल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण में फॉर्म संग्रह का कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में शिकायतों और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मीडिया में आरोप लगाने से किसी भी मतदाता का नाम न तो जोड़ा जा सकता है और न ही हटाया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही सुनवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्तियों को अपने दस्तावेज एवं तथ्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

सामल ने कहा कि लगभग दो महीने तक शिकायतों की सुनवाई की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान सभी दावों और आपत्तियों की विस्तृत जांच की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम एक स्थान की मतदाता सूची में रखा गया है, तो दूसरे स्थान की सूची से उसका नाम हटाया जाएगा, ताकि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …