भुवनेश्वर । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर देशभर के श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और आस्था के पावन पर्व ‘श्री अमरनाथ यात्रा‘ के शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बर्फानी के दिव्य आशीर्वाद से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो, यही प्रार्थना है। जय बाबा अमरनाथ!
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
