Home / International / रूस का यूक्रेन के खार्कीव और जापोरिज्जिया में दो इलाकों पर कब्ज़े का दावा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रूस का यूक्रेन के खार्कीव और जापोरिज्जिया में दो इलाकों पर कब्ज़े का दावा

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में दो स्थानों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
रक्षा मंत्रालय के हवाले से तुर्किए की सरकारी संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी ने बताया कि रूसी सेना की उत्तरी कमान ‘सेवर’ ने खार्किव क्षेत्र में ‘यूक्रेन्स्के’ इलाके पर कब्ज़ा किया है, जबकि पूर्वी कमान ‘वोस्तोक’ ने ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में ‘कोपानी’ पर नियंत्रण स्थापित किया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी अपने दैनिक युद्ध अपडेट में दी, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म “मैक्स” पर साझा किया गया। मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उसकी टैक्टिकल एविएशन, ड्रोन, मिसाइल और आर्टिलरी इकाइयों ने यूक्रेन के 148 सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
इसके अलावा, रूस ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस प्रणालियों ने एक लंबी दूरी की मिसाइल, सात गाइडेड एयर बम और 602 ड्रोन को नष्ट या रोक दिया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि काला सागर में तैनात रूस की नौसेना ने दो यूक्रेनी समुद्री ड्रोन भी नष्ट किए।
फिलहाल, इन दावों पर यूक्रेन की ओर से तत्काल आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन शबान’ में 3 और आतंकवादी ढेर, कुल संख्या 67 पहुंची

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन शबान’ लगातार जारी …