Home / Sports / ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 79वें संस्करण में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के 79वें संस्करण में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार को ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 79वां संस्करण ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की थीम पर आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चे, युवा, बुजुर्ग, साइकिल चलाने वाले और फिटनेस के शौकीन लोग एक साथ आए और ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ ली। उन्होंने स्वस्थ, नशे से दूर जीवन जीने और भारत को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 5 किलोमीटर की साइकिल रैली मुख्य आकर्षण रही। इसमें शामिल लोगों ने एक साथ साइकिल चलाई और यह संदेश दिया कि खेल और फिटनेस समाज, खासकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाने और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के सबसे मजबूत जरिया है। कार्यक्रम में 800 से ज्यादा लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान फिटनेस मॉडल और फिट इंडिया एंबेसडर किरण छिल्लर को सम्मानित किया गया। उन्होंने लोगों से फिटनेस को आजीवन प्रतिबद्धता बनाने का आह्वान किया। फिटनेस मॉडल ने कहा, “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल ने हमेशा स्वस्थ जीवन शैली जीने का संदेश दिया है। हमें इसका पालन करना चाहिए और सकारात्मक स्वास्थ्य को अपनी जीवन शैली बनाना चाहिए।”

सुबह के कार्यक्रमों की एक और खास बात ‘योगा जोन’ थी। यहां प्रतिभागयों ने योग सेशन का अनुभव किया। साथ ही रस्साकशी, कैरम और शतरंज के रोमांचक खेल भी हुए।

अपने परिवार के साथ भाग लेने वाले राजेश शर्मा ने कहा, “मेरे बच्चे गेम खेलने में व्यस्त थे जबकि मेरे माता-पिता योग सत्र में शामिल हुए। हमें शायद ही कभी ऐसी जगह मिलती है जहां तीन पीढ़ियां एक साथ फिटनेस का आनंद लेती हों।”

छात्रा अनन्या वर्मा ने आयोजन स्थल को किसी भी नियमित खेल आयोजन से अलग बताया। छात्रा ने कहा कि यह एक व्यायाम कार्यक्रम की तुलना में एक त्योहार की तरह अधिक महसूस हुआ। इसमें जुम्बा, खेल, संगीत और साइकिलिंग और बहुत कुछ था।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …