भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तुर्की में आयोजित ‘वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट्स यूथ गेम्स-2026’ में शानदार प्रदर्शन करने वाले ओडिशा के कलाहांडी जिले के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी आकाश रंजन मुंड से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधान ने कहा कि आकाश रंजन मुंडा ने प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आकाश ने अपनी इस उपलब्धि के माध्यम से असाधारण प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम का परिचय दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने आकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले समय में भी खेल जगत में नई ऊंचाइयों को हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
