-
रोटरी क्लब और शहीद नगर दुर्गा पूजा समिति ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
भुवनेश्वर। शहीद नगर के रूपाली चौक पर रोटरी क्लब ऑफ भुवनेश्वर नीलाद्रि और शहीद नगर दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
रोटरी क्लब के सदस्यों, टाटा कंसल्टेंसी सर्विल (टीसीएस) के कर्मचारियों तथा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल जिला 3262 के जिला गवर्नर मनोज कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अरूप मोहन पटनायक सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।
आयोजकों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों को जीवनदान देने में सहयोग करना है।
शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टर सत्यजीत दास ने सबसे बेहतर समन्वय किया। इसमें रोटरी क्लब ऑफ भुवनेश्वर नीलाद्रि के अध्यक्ष सुजीत कुमार राउत ने सबका आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में रोटेरियन प्रीतिराज शतपथी, वासुदेव भट्ट, पुण्य श्लोक मोहंती, नकुल सुबुधि, अभिषेक मित्रा, जीतू शतपथी, अभिषेक खेमका, अमर साहू आदि सक्रिय रहे। टीसीएस की इंटरेक्टिव यूनिट के सीनियर अधिकारी अविनाश घोष की पहल पर कई सॉफ्वेयर डेवलपर ने भी रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
