Home / Odisha / नवीन पटनायक ने भारतीय रिले टीम को दी बधाई

नवीन पटनायक ने भारतीय रिले टीम को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने एशियन रिले चैंपियनशिप में 4 गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय रिले टीम को हार्दिक बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में नवीन पटनायक ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय खिलाड़ी अपने खेल जीवन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चीन में आयोजित द्वितीय एशियन रिले चैंपियनशिप की 4×100 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय रिले टीम को बधाई। मेरी कामना है कि वे अपने खेल करियर में निरंतर सफलता प्राप्त करें और देश के लिए गौरव हासिल करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …