Home / Odisha / एम्स भुवनेश्वर की महिला डॉक्टर किराए के मकान में मृत मिली
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एम्स भुवनेश्वर की महिला डॉक्टर किराए के मकान में मृत मिली

  •    डुमडुमा स्थित आवास में फंदे से लटका मिला शव

  •     खंडगिरि पुलिस ने शुरू की जांच

भुवनेश्वर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर का शव खंडगिरि थाना क्षेत्र के डुमडुमा स्थित उनके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान कर्नाटक निवासी दिव्या वी के रूप में हुई है, जो एम्स भुवनेश्वर में जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्या पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और कथित रूप से मानसिक तनाव में भी थीं। वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ किराए के मकान में रह रही थीं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को ड्यूटी से लौटने पर उनके मित्र ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद भी प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई और उसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां दिव्या का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना मिलने पर खंडगिरि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …