Home / Odisha / ओडिशा कैबिनेट ने छह विभागों के आठ प्रस्तावों को दी मंजूरी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा कैबिनेट ने छह विभागों के आठ प्रस्तावों को दी मंजूरी

  •     मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई 42वीं बैठक

  •     नई सरकार अब तक ले चुकी है 301 महत्वपूर्ण फैसले

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में लोक सेवा भवन के सम्मेलन कक्ष में ओडिशा सरकार की 42वीं कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में छह विभागों से संबंधित कुल आठ प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन्हें कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी।

बैठक के बाद मुख्य सचिव अनु गर्ग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नई सरकार के गठन के बाद अब तक कैबिनेट में कुल 301 महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा चुके हैं, जो राज्य के विकास और सुशासन की दिशा में अहम कदम हैं। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ अरविंद कुमार पाढ़ी भी उपस्थित थे।

इन विभागों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने जिन विभागों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी, उनमें हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प विभाग के 2 प्रस्ताव, आवास एवं शहरी विकास विभाग का 1 प्रस्ताव, पंचायती राज एवं पेयजल विभाग का 1 प्रस्ताव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 2 प्रस्ताव, सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग का 1 प्रस्ताव, विधि विभाग का 1 प्रस्ताव शामिल हैं।

सरकार का मानना है कि इन प्रस्तावों के लागू होने से राज्य में हथकरघा एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा, शहरी आवास और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा प्रशासनिक सुधारों और कानूनी व्यवस्था को भी नई गति प्राप्त होगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …