Home / Sports / अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम को जापान ने 4-2 से हराया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम को जापान ने 4-2 से हराया

काकामिगहारा। भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत का अगला मुकाबला एक जून को कोरिया से होगा, जिसमें वह जीत के वापसी करने की कोशिश करेगा।

भारत के लिए दो गोल आशीष तानी पूर्ति (25वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा ने (32वें मिनट) किए। जापान की ओर से कप्तान योशिओका माहिरो (15वें मिनट), फुजिवारा युमा (20वें मिनट), यासुई केंगो (34वें मिनट) और ताकाहाशी आओने (42वें मिनट) ने गोल किये।

मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, 15वें मिनट में जापान टीम के कप्तान योशिओका माहिरो ने बेहतरीन गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। फिर कुछ ही देर बाद 20वें मिनट में फुजिवारा ने गोल कर मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके पांच मिनट बाद भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पूर्ति ने एक सटीक शॉट लगाकर सफलतापूर्वक गोल में बदला और हॉफटाइम से पहले स्कोर के अंतर को कम कर दिया।

भारतीय टीम ने दूसरे हॉफ की शुरुआत जोरदार तरीके से की और 32वें मिनट में ही कप्तान केतन के गोल से स्कोर बराबर कर दिया। जापान को 34वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे यासुई ने गोल में बदल दिया। तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट बाकी रहते जापान ने ताकाहाशी के के एक फील्ड गोल की मदद से अपनी बढ़त को और बढ़ा दिया। भारतीय टीम ने मैच में वापसी करने की कोशिश में आखिरी क्वार्टर में कई हमले किए, लेकिन जापान ने कोई मौका नहीं दिया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …