Home / Sports / एमपीएल 2026 के लिए इंदौर पिंक पैंथर्स की टीम घोषित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एमपीएल 2026 के लिए इंदौर पिंक पैंथर्स की टीम घोषित

इंदौर। इंदौर पिंक पैंथर्स ने आगामी मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को शामिल किया गया है, जिनकी मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फॉर्म को देखकर पैंथर्स की स्थिति बहुत मजबूत नजर आ रही है।

मोइरा ग्रुप के स्वामित्व वाली इंदौर पिंक पैंथर्स के डायरेक्टर संदीप जैन ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमने ऐसी टीम तैयार की है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का बेहतरीन संतुलन है। टीम में काफी ऊर्जा और आत्मविश्वास है और हम इस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने लीग के बारे में कहा कि एमपीएल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बनकर उभरा है। इस टूर्नामेंट ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नई प्रतिभाओं को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है।

मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप का नया सीजन 3 जून से शुरू होगा, जहां पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में ग्वालियर चीताज का सामना उज्जैन फाल्कन्स से होगा। इंदौर पिंक पैंथर्स अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को भोपाल लेपर्ड्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

एमपीएल 2026 अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें 10 पुरुष और पांच महिला फ्रेंचाइजियां हिस्सा लेंगी।

इस बार पुरुष वर्ग में तीन नई फ्रेंचाइजियों मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स को जोड़ा गया है। महिला वर्ग में भी ग्वालियर शेरनिस और रॉयल निमाड़ जैसी दो नई टीमें नजर आएंगी।

इंदौर पिंक पैंथर्स की टीम-
वेंकटेश अय्यर, आयाम वर्मा, आकाश राजावत, अन्वेष चावला, अथर्व जोशी, करण तहलियानी, लकी मिश्रा, महफूज पटेल, रोशन केवट, सारांश भार्गव, सारांश सुराना, शिवम शुक्ला, शुभम राठौर, सिद्धार्थ पाटीदार, सिद्धांत अग्रवाल, विष्णु भारद्वाज।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …