-
भीषण गर्मी के बीच युवाओं और कपल डोनर्स ने दिखाया उत्साह
-
मानव सेवा का दिया संदेश
भुवनेश्वर। प्लाईवुड और कांच व्यापारी संघ (पीजीटीए) द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगकर्ताओं का उत्साह आयोजन की विशेष पहचान बना रहा। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले कई युवाओं तथा कपल डोनर्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन पीजीटीए के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जबकि देवाशीष चौधरी एवं रामाशंकर रूंगटा ने संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सक्रिय सहभागिता से यह शिविर सफल हो सका।
शिविर के दौरान कुल 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदाताओं का यह योगदान कई जरूरतमंद लोगों के जीवन बचाने में सहायक बनेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
