-
नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
-
समाज सेवा और संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प
भुवनेश्वर। उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, भुवनेश्वर शाखा के सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मनोज बजोरिया को भुवनेश्वर शाखा का अध्यक्ष चुना गया, जबकि किशन खंडेलवाल को सचिव और प्रदीप चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज बजोरिया के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी जीतेंद्र गुप्ता ने की।
इस गरिमामयी समारोह में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुभाष अग्रवाल, संगठन उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष रोहित कुमार लिहाला, मंडलीय सचिव बजरंग चिमनका, वरिष्ठ सदस्य सुरेश कमानी तथा ढेंकानाल रूपरा रोड शाखा के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता, सेवा कार्यों का विस्तार और युवा पीढ़ी की सहभागिता संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज बजोरिया ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से भुवनेश्वर शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे और नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

