भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मेजर जनरल बीसी खंडूडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर जारी अपने शोक संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा, अनुशासन और सुशासन के प्रतीक रहे खंडूरी ने सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उच्च आदर्श स्थापित किए। प्रधान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
