Home / National / मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ : बीते कई दिनों से खराब सेहत के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती भाजपा के पूर्व नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. राज्यपाल का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. लालजी टंडन के तबीयत को लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी. दरअसल, बीते 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए लालजी टंडन की तबीयत 15 जून को अधिक बिगड़ गई थी. पेट में ब्लीडिंग होने पर उनका ऑपरेशन भी किया गया था. इसके बाद से वह लगातार वेंटिलेटर पर थे.

साभार IPJ

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …