-
भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने से पहले संगठन को मजबूत करने पर जोर
-
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित भाजपा के नेताओं, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों ने स्वागत किया
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय ओडिशा दौरे ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। रविवार को भुवनेश्वर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भी मौजूद रहे।
भुवनेश्वर पहुंचने के बाद नितिन नवीन राज्य अतिथि भवन में ठहरे। इसके बाद उन्होंने संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
एकाम्र-भुवनेश्वर विधायक बाबू सिंह ने कहा कि इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और जनता के बीच पार्टी की पहुंच और मजबूत होगी। वहीं सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को भविष्य की रणनीति और सुशासन से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे।
करीब साढ़े तीन महीने पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह नितिन नवीन का पहला ओडिशा दौरा है, जिस पर राज्य के राजनीतिक गलियारों की खास नजर बनी हुई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
