सिलीगुड़ी- दार्जिलिंग जिला के पानीघाटा पुलिस पोस्ट अन्तर्गत लोहागढ़ प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा छह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में बलात्कार करनेवाले आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है। पानीघाटा पुलिस पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, 51वर्षीय सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा छह साल की एक छात्रा के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्सियांग के सीतांग निवासी चन्द्रमान खवास लोहागढ़ में किराये के कमरे में रह रहे थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पानीघाटा पुलिस पोस्ट के ओसी तपन दास ने बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया ।
Check Also
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद
रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
