-
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की घोषणा
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा और इसका भुगतान पिछली तिथि से किया जाएगा। कर्मचारियों को इसका लाभ मई 2026 के वेतन में नकद रूप में मिलेगा। इसके साथ ही पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्हें भी मई महीने की पेंशन में संशोधित राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के अनुसार, इस निर्णय से लगभग साढ़े आठ लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
