-
आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई
भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में भद्रक स्थित कमांड एरिया डेवलपमेंट (सीएडी) डिवीजन के जूनियर इंजीनियर विजय कुमार मोहंती को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज बालासोर स्थित विशेष विजिलेंस न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मोहंती से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस की टीमों ने छापामेरी की थी। विजिलेंस द्वारा विजय कुमार मोहंती की संपत्तियों पर की गई छापेमारी के दौरान उनके पास भारी मात्रा में अघोषित संपत्ति का पता चला। जांच में दो बहुमंजिला भवन, सात मूल्यवान प्लॉट, 1.73 लाख रुपये नकद, 350 ग्राम सोना तथा 19.46 लाख रुपये की जमा राशि सहित अन्य संपत्तियां बरामद हुईं। इन संपत्तियों के संबंध में वह संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असफल रहे।
इस संबंध में बालासोर विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 के तहत केस संख्या 6/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
