भुवनेश्वर। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने बीजद की राज्यसभा सांसद सुलता देव पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी का वीडियो ओडिशा का बताकर प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में प्रभाती परिडा ने कहा कि केवल चर्चा में बने रहने के लिए ओडिशा को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना स्वाभाविक है, लेकिन फर्जी वीडियो का सहारा लेकर राज्य को अपमानित करना निंदनीय है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा की जनता ने 25 वर्षों की झूठी सरकार को हटाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन को चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि एक साधारण आदिवासी और गरीब परिवार के बेटे का मुख्यमंत्री बनना कुछ लोगों को शायद स्वीकार नहीं हो रहा है।
प्रभाती परिडा ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ओडिशा को बदनाम करने की कोशिश की गई तो इसके परिणाम भुगतने होंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
