Home / National / डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर पानीटंकी में फॉगिंग

डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर पानीटंकी में फॉगिंग

सिलीगुड़ी- खोरीबारी प्रखंड के रानीगंज पानीसाली तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से भारत-नेपाल सीमा से सटे पानीटंकी में डेंगू से बचाव के मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन कर दवाई का छिड़काव किया गया। इस दौरान तृणमूल युवा जिलाध्यक्ष विकास रंजन सरकार, खोरीबारी प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, रानीगंज पानीसाली अंचल युवा अध्यक्ष अभिजीत राय, रनदीप मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी देते हुए प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए आज पानीटंकी में लोगों को जागरूक करते हुए फॉगिंग का आयोजन किया गया। सिंह ने बताया डेंगू से कई लोगों को मौत हो चुकी है ।

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …