Home / National / गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से शनिवार काे एक जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष नवनीत सहगल ने गत चार दिसंबर काे अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। तब से यह पद खाली था।
रेल, सूचना प्रसारण, इलैक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्राैद्याेगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नियुक्ति पर प्रसून जोशी को बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रसून जोशी को साहित्य, विज्ञापन और सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। प्रसून एक विलक्षण रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त है, फिर भी उनका हृदय भारत के लिए धड़कता है। उनके शब्दों में हमारी मिट्टी की सुगंध समाई है और उनकी दृष्टि हमारी संस्कृति के शाश्वत सार को प्रतिबिंबित करती है। उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, उद्देश्य और रचनात्मक दृष्टि मिलेगी।”
इस नियुक्ति से पहले, प्रसून जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष रहे हैं, जहां उन्होंने फिल्म उद्योग के सभी हितधारकों के साथ जुड़कर फिल्म प्रमाणन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने में योगदान दिया। इससे पहले, वे मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के सीईओ और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप एशिया पैसिफिक (मैक्कैन एरिक्सन की सहायक कंपनी) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 2016 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के न्यासियों में से एक हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती भारत का सार्वजनिक सेवा प्रसारक है, जो ऑल इंडिया रेडियो औऱ दूरदर्शन के माध्यम से देशभर में समाचार, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी सेवाएं प्रदान करता है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …