Home / Odisha / ओडिशा के व्यंजनों को दें वैश्विक पहचान: सज्जन शर्मा

ओडिशा के व्यंजनों को दें वैश्विक पहचान: सज्जन शर्मा

  •   विकसित ओडिशा 2036 पर विजनरी टॉक में उठी मांग

  • आईएचएम भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने ओड़िया खाद्य संस्कृति को हर थाली तक पहुंचाने पर दिया जोर

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्थित आईएचएम (इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट) में आयोजित “विजनरी टॉक एट विकसित ओडिशा 2036” कार्यक्रम में ओडिशा की समृद्ध खाद्य परंपरा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में अतिथेय सेक्टर से भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विश्व ओड़िया परिवार के संस्थापक सज्जन शर्मा ने ओडिशा के व्यंजनों को हर व्यक्ति की थाली तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सज्जन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह साउथ इंडियन और पंजाबी व्यंजन देश-विदेश में लोकप्रिय हो चुके हैं, उसी प्रकार अब समय आ गया है कि ओड़िया खाद्य संस्कृति को भी व्यापक पहचान मिले। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट और घरों के मेनू में ओडिशा के व्यंजनों को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल भोजन नहीं, बल्कि ओडिशा की परंपरा और पहचान है।
उन्होंने आगे कहा कि ओडिशा के पारंपरिक व्यंजन स्वाद, पोषण और विविधता से भरपूर हैं, लेकिन उन्हें वह मंच नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार हैं। यदि संगठित प्रयास किए जाएं, तो ओड़िया भोजन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी “विकसित ओडिशा 2036” के विजन पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के विकास में पर्यटन, संस्कृति और खान-पान की महत्वपूर्ण भूमिका है। ओड़िया व्यंजनों को बढ़ावा देकर न केवल स्थानीय उद्यमियों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।
कार्यक्रम में यह भी सुझाव दिया गया कि होटल प्रबंधन संस्थानों, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री और सरकार को मिलकर ओड़िया फूड फेस्टिवल, ट्रेनिंग प्रोग्राम और प्रमोशनल कैंपेन आयोजित करने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी और बाहरी लोग भी ओड़िया व्यंजनों से परिचित हो सकें।
इस अवसर पर आईएचएम भुवनेश्वर में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, छात्र और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में ओड़िया खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने और “विकसित ओडिशा 2036” के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया।
 भुवनेश्वर में इंडो एशियन टाइम्स की तरफ भुवनेश्वर स्थित आईएचएम के आडिटोरियम में आयोजित “श्रीजन सम्मान समारोह” में समाज, मीडिया, शिक्षा, उद्योग और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 7 प्रतिष्ठित पत्रकारों को “मीडिया उत्कृष्टता सम्मान – ओडिशा 2026” तथा 12 विशिष्ट हस्तियों को “ओडिशा गौरव सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेष अतिथि सम्मान के अंतर्गत भुवनेश्वर के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तित्वों सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
ओडिशा गौरव सम्मान – 2026 के तहत संजय लाठ, सेक्रेटरी जनरल ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, विजय खंडेलवाल, वरिष्ठ समाजसेवी कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष तथा उद्योगपति,
 मनीष पांडेय, सीनियर डायरेक्टर साइबर सिक्योरिटी इंफोसिस, रमाशंकर रूंगटा को रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए, इंजीनियर राज कुमार म, अध्यक्ष बिस्वास,
 राम किशोर शर्मा, कॉरपोरेट ट्रेनर, कमल कांत साहू, फियो के ओडिशा प्रभारी तथा भाग्यश्री, सीएसआर एग्जीक्यूटिव, एमसीएल को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि सम्मान के तहत भुवनेश्वर के मेडिकल सुपरीटेंडेंट सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।
एमसीएल समेत तीन संस्थानों को इंडो एशियन टाइम्स के उत्कृष्टता पुरस्कार
इंडो एशियन टाइम्स द्वारा आयोजित “सृजन सम्मान समारोह–02” के अंतर्गत “ओडिशा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर), उभरते ब्रांड और विश्वसनीय ब्रांड श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
सीएसआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को “सीएसआर एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक विकास, सामुदायिक कल्याण और सतत विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इसी क्रम में ऐटिको सिरामिक लिमिटेड
 को “इमर्जिंग ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026” से नवाजा गया। कंपनी को तेजी से विकास, नवाचार और एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में उभरने के लिए यह सम्मान मिला।
वहीं, क्लेय लिंगराज ग्रेनाइट को “ट्रस्टेड ब्रांड एक्सीलेंस अवॉर्ड – ओडिशा 2026” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें व्यवसायिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के बीच विश्वास कायम करने के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल संस्थानों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि राज्य के समग्र विकास में उनकी भूमिका को भी रेखांकित करते हैं।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …