Home / Odisha / नर्सिंग और रेडियोग्राफर पदों को स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी

नर्सिंग और रेडियोग्राफर पदों को स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी

  •    सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी होगी दूर

  •     स्वास्थ्य मंत्री ने 5,989 नर्सिंग ऑफिसर तथा 240 रेडियोग्राफर के पदों को हरी झंडी दी

भुवनेश्वर। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने 5,989 नर्सिंग ऑफिसर तथा 240 रेडियोग्राफर पदों को मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

इस नियुक्ति के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी को दूर किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। नव-नियुक्त नर्सिंग अधिकारी मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, वहीं रेडियोग्राफर निदान सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार हमेशा जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन नियुक्तियों से न केवल मरीजों की सेवा में सुधार होगा, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली भी अधिक सक्षम बनेगी। विभाग की ओर से शीघ्र ही नर्सिंग ऑफिसर और रेडियोग्राफर पदों की नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश-जैसे परीक्षा, प्रशिक्षण और पोस्टिंग-जारी किए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …