Home / Odisha / राज्यपाल हरि बाबू कंभमपाटी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपाटी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

  •    राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपाटी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान ओडिशा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राज्य की प्रगति व बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चल रही पहलों को तेज करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास को गति देने, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …