Home / Odisha / ओडिशा में बकाया बिल होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

ओडिशा में बकाया बिल होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

  • भीषण गर्मी को लेकर उपमुख्यमंत्री का निर्देश

भुवनेश्वर। तेज गर्मी से बेहाल ओडिशावासियों को बड़ी राहत देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री केवी सिंहदेव ने मंगलवार को साफ निर्देश दिया कि गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं की जाएगी, चाहे उपभोक्ताओं के ऊपर बिजली बिल का बकाया ही क्यों न हो।

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह स्थायी छूट नहीं है।

उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिल समय पर चुकाने होंगे। बिजली नहीं काटी जाएगी, लेकिन बकाया भुगतान करना ज़रूरी है।

कालबैसाखी से बाधित आपूर्ति पर सरकार सतर्क 

सिंहदेव ने यह भी कहा कि कालबैसाखी (ग्रीष्मकालीन तूफान) के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि बिजली जल्द से जल्द बहाल की जा सके।

तूफान या तकनीकी खराबी की वजह से अगर कहीं आपूर्ति प्रभावित होती है, तो उसे शीघ्र बहाल करने के लिए विभाग सजग है।

गर्मी और लू के बीच सरकार का मानवीय रुख 

राज्य सरकार के इस फैसले को आम जनता ने सराहा है। गर्मी के दौरान जब राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है, सरकार का यह कदम मानवीय और राहतकारी माना जा रहा है। अस्पतालों, स्कूलों और अन्य आवश्यक सेवाओं में भी बिजली की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …