Home / Odisha / केंदुझर में सड़क हादसे में तीन की मौत

केंदुझर में सड़क हादसे में तीन की मौत

  • तीनगंभीर रूप से घायल

  • मुआवजेऔर गिरफ्तारी की मांग पर बवाल

भुवनेश्वर। ओडिशा के केंदुझर जिले के जोड़ाफ्लाईओवर के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई औरतीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब छह लोग दो बाइकों पर सवारहोकर बारबिल की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार वाहन नेफ्लाईओवर के पास दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर हीमौत हो गई, जबकिअन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जोड़ा स्थित टाटा स्टीलअस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही जोड़ा पुलिस की टीम मौके परपहुंची, शवों को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। टक्कर मारने वाला वाहन फरारबताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करविरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवज़ा औरआरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्घटना पर शोकव्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने कीघोषणा की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Share this news

About admin

Check Also

मोहन माझी का धर्म और भाषा से ऊपर उठकर एकजुटता का आह्वान

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सरदार पटेल को नमन     …