Home / Odisha / पुरी श्रीमंदिर के उत्तर द्वार के बाहर अन्नक्षेत्र स्थापित करने की योजना

पुरी श्रीमंदिर के उत्तर द्वार के बाहर अन्नक्षेत्र स्थापित करने की योजना

  •  पुरी गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने की घोषणा

  • कहा-महाप्रसाद वितरण में आ रही दिक्कतें

पुरी। पुरी गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प की समीक्षा के बाद घोषणा की कि 12वीं शताब्दी के श्रीमंदिर के उत्तर द्वार (उत्तरा द्वार) के बाहर अन्नक्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है।

गजपति महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण आनंद बाजार क्षेत्र में भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। इससे महाप्रसाद वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर द्वार के पास एक नवीन अन्नक्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है।

गजपति महाराज के नेतृत्व में संस्कृतिक सलाहकार समिति के सदस्यों ने श्रीमंदिर से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने श्री गुंडिचा मंदिर, श्री जगन्नाथ बलभ प्रमोद उद्यान तथा जगन्नाथ बलभ तीर्थयात्री केंद्र का भी दौरा किया। आगे श्रीमंदिर कार्यालय, अभ्यर्थना केंद्र, बड़दांड विकास परियोजना और श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र की भी समीक्षा की जाएगी।

गजपति महाराज ने कहा कि अन्नक्षेत्र के संबंध में विस्तृत चर्चा के बाद सरकार आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि इन विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …