-
30 मार्च से शुरू होंगी सेवाएं
भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर से गाजियाबाद और पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी उड़ान सेवाएं 30 मार्च से शुरू हो रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित ये उड़ानें पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा की नई गंतव्य नीति के तहत शुरू की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट IX 1621 हिंडन एयरपोर्ट (गाजियाबाद) से सुबह 9:20 बजे प्रस्थान, बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (भुवनेश्वर) में 11:45 बजे पहुंचेंगी। इसी तरह से फ्लाइट IX 1624 भुवनेश्वर से 12:15 बजे रवाना होगी गाजियाबाद में 2:30 बजे पहुंचेगी।
भुवनेश्वर-पोर्ट ब्लेयर उड़ान समय
फ्लाइट IX 1611 भुवनेश्वर से सुबह 10:35 बजे उड़ान भरेगी और वीर सावरकर एयरपोर्ट (पोर्ट ब्लेयर) पर 12:55 बजे लैंडिंग होगी। फ्लाइट IX 1612 पोर्ट ब्लेयर से 1:25 बजे प्रस्थान करेगी और भुवनेश्वर में 3:35 बजे आगमन होगा।
‘विकसित ओडिशा’ की ओर कदम
ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पहल को राज्य के ‘विकसित ओडिशा’ विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। इससे व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस कनेक्टिविटी विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को भी सराहा।
नई उड़ानें दिल्ली-एनसीआर के नजदीकी हिंडन एयरपोर्ट और अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर को भुवनेश्वर से जोड़ेंगी। इससे यात्रियों को आसान यात्रा सुविधा मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ओडिशा को एक उभरते आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
