भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में शनिवार और रविवार को 11 जिले पूरी तरह से शट डाउन रहेंगे. यह नियम पूरे जून माह तक लागू रहेगा. यह जानकारी ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि गंजाम, पुरी, नयागढ़, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर और बलांगीर जिले शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे. इस दौरान मेडिकल प्रतिष्ठान, अस्पताल, नर्सिंग होम और दवा स्टोर खुले रहेंगे. पुलिस, फायर, एम्बुलेंस सेवाएं चालू और ईंधन स्टेशन भी इस बंद के दौरान खुले रहेंगे.
Check Also
मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई
राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया भुवनेश्वर। नई दिल्ली में …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
