Home / Odisha / राष्ट्र के प्रति समर्पित थे सुभाष चौहान

राष्ट्र के प्रति समर्पित थे सुभाष चौहान

  •  विहिप की श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा

भुवनेश्वर. बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चौहान राष्ट्र के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित थे. समाज के लिए उनकी प्रतिबद्धता व उनके कार्य को हमेशा याद किया जाएगा. भुवनेश्वर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होते हुए विभिन्न वक्ताओं ने यह उदगार व्यक्त किये. युनिट-8 स्थित स्थानीय जयदेव पुस्तकालय में सामाजिक दूरी बनाकर विहिप द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें विहिप के क्षेत्रीय सचिव गौरी प्रसाद रथ, विहिप के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष डा नगेन्द्र देवता, भाजपा के प्रांत संगठन मंत्री मानस मोहंती व अन्य लोगों ने स्वर्गीय चौहान के संबध में संस्मरण सुनाते हुए उनके कार्य के बारे में प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर आचार्य ने किया. उल्लेखनीय है कि गत 9 मई को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में सुभाष चौहान देहांत हो गया था. वह कैंसर से पीड़ित थे तथा उनकी आयु 54 साल थी.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई

    राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया भुवनेश्वर। नई दिल्ली में …