Home / Odisha / राज्यस्तरीय बाल महोत्सव ‘सुरभि’ का आज से
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यस्तरीय बाल महोत्सव ‘सुरभि’ का आज से

  • 12 से 14 नवंबर तक भुवनेश्वर के यूनिट-3 स्थित कैपिटल हाई स्कूल में होगा आयोजित

भुवनेश्वर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में ओडिशा के विद्यालय और जनशिक्षा विभाग द्वारा राज्यस्तरीय बाल महोत्सव ‘सुरभि’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 12 से 14 नवंबर तक भुवनेश्वर के यूनिट-3 स्थित कैपिटल हाई स्कूल में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के ब्लॉक और जिला स्तर पर विजेता रहे 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
महोत्सव में छात्रों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं, स्थानीय भ्रमण, प्रमुख व्यक्तियों के साथ विशेष संवाद सत्र, विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी, कार्यशालाएं और सामूहिक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मंगलवार शाम को महोत्सव का उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें कई प्रमुख गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य अतिथियों में विद्यालय और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड, भुवनेश्वर नगर निगम की महापौर सुलोचना दास, विधायक अनंत नारायण जेना, सुशांत कुमार राउत, बाबू सिंह और विकास आयुक्त तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अनु गर्ग शामिल होंगी। दूसरे दिन की शाम को उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा और मंत्री नित्यानंद गोंड विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
14 नवंबर को बाल दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी उपस्थित रहेंगे। अंतिम दिन के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड, उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सुरज, भुवनेश्वर सांसद अपराजिता षाड़ंगी, विधायक बाबू सिंह और मुख्य सचिव मनोज आहूजा शामिल होंगे।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …