Home / Odisha / दसवीं बोर्ड की परीक्षा कापियों का मूल्यांकन स्थगित

दसवीं बोर्ड की परीक्षा कापियों का मूल्यांकन स्थगित

भुवनेश्वर. तूफान अंफान को ध्यान में रखकर दसवीं बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन का कार्य 20 मई से शुरू होना था, लेकिन सोमवार को अंफान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें इसे एक दिन टालने अर्थात 21 से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्णय किया गया था, लेकिन मंगलवार को राज्य सरकार ने परीक्षा कापियों के मूल्यांकन के कार्य को स्थगित करने का निर्णय किया है.

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …