Home / Odisha / तुषार कांत पांडेय बने नए केंद्रीय वित्त सचिव

तुषार कांत पांडेय बने नए केंद्रीय वित्त सचिव

  • ओडिशा कैडर के 1987 बैच के हैं आईएएस अधिकारी

भुवनेश्वर। वरिष्ठ नौकरशाह और ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी तुषार कांत पांडेय को शनिवार को केंद्रीय वित्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

पांडेय वर्तमान में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव के पद पर तैनात हैं। यह पद टीवी सोमनाथन के पिछले महीने कैबिनेट सचिव नियुक्त किए जाने के बाद खाली हुआ था। परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्रालय के वरिष्ठतम सचिव को केंद्रीय वित्त सचिव बनाया जाता है।

तुषार कांत पांडेय ने ओडिशा सरकार और भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। अपने करियर के शुरुआती दौर में वे ओडिशा राज्य वित्त निगम (ओएसएफसी) के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा लघु उद्योग निगम (ओएसआईसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। वे संबलपुर जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं और योजना आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …