Home / Odisha / 17 सितंबर को मोदी का ओडिशा दौरा में

17 सितंबर को मोदी का ओडिशा दौरा में

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लांच होगी सुभद्रा योजना

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की पुष्टि

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को ओडिशा का दौरा करेंगे और इस दिन वे अपने जन्मदिन के अवसर पर सुभद्रा योजना का उद्घाटन करेंगे। रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि उन्होंने 17 सितंबर को इस कार्यक्रम के लांच के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार सभी चुनावी वादों को पूरा कर रही है और हम राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुभद्रा योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

23 अगस्त को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए नियम और शर्तों की घोषणा की थी। इसके साथ ही इस योजना के लिए एसओपी भी जारी कर दी गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …