राजगांगपुर : राजगांगपुर थानांतर्गत स्थित कुनमुरु पेट्रोल पंप के पास कुनमुरु चौक पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक घायल की हालत नाजुक है। ओआईएसएल में कार्यरत देवेंदु सथपति (40) अपनी बाईक से राजगांगपुर की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही अपाची बाईक से टक्कर हो गयी। देवेंदु बाइक से छिटक कर सड़क से कुछ दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर पर काफी चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अपाची चालक ने शराब पी रखी थी | दोनों बाइक सवार व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से शांति सेवा सदन लाया गया, जहां देवेंधु की हालत गंभीर देखते हुए राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफेर कर दिया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद देवेंदु को भुवनेश्वर कलिंग हॉस्पिटल भेजा दिया गया | पता चला कि देवेंदु जमुनाडिपा का रहने वाला है। उसकी पत्नी और एक बेटी है |
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
