Home / National / केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय मुलाकात हुई। देश-राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मजबूत जमीन तैयार करने वाले ऐतिहासिक बजट के लिए उनका आभार भी जताया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …