Home / National / प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं
pm modi

प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के दर्शन से उनके अनुयायियों में अपार ऊर्जा का संचार होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दर्शन और वंदन से जुड़ी यह यात्रा शिवभक्तों में असीम ऊर्जा का संचार करने वाली होती है। उनकी कृपा से सभी श्रद्धालुओं का कल्याण हो, यही कामना है। जय बाबा बर्फानी!”
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …