Home / National / प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात पर एनएसए और अधिकारियों संग की बैठक

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात पर एनएसए और अधिकारियों संग की बैठक

नई दिल्ली .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक की। बैठक में अजीत डोभाल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । हाल ही में राज्य में आतंकी हमले हुए थे। रियासी जिले में हुए हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बैठक में आतंक विरोधी कार्रवाइयों की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देश दिए की आतंक विरोधी क्षमताओं को पूर्ण एवं व्यापक रूप से तैनात किया जाना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बात की। शाह से उन्होंने राज्य में सुरक्षा बलों की तैनाती और सिन्हा से उन्होंने राज्य के हालात की जानकारी ली।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …