Home / Odisha / मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला निर्णय अन्नदाताओं के लिए – धर्मेन्द्र प्रधान

मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला निर्णय अन्नदाताओं के लिए – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीसरे कार्यकाल का पहला निर्णय अन्नदाताओं के लिए लेने के कारण केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि 9.3 करोड़ किसान भाइयों-बहनों को पीएम किसान की 17वीं किश्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये जारी करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन। किसानों को मान-सम्मान, उनकी ख़ुशहाली और समृद्धि एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तीसरे कार्यकाल में आत्मनिर्भर कृषि और आत्मनिर्भर किसान मोदी जी की गारंटी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …