Home / National / गढ़चिरौली में विस्फोटकों से भरे 6 प्रेशर कुकर और डेटोनेटर नष्ट किए गए
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गढ़चिरौली में विस्फोटकों से भरे 6 प्रेशर कुकर और डेटोनेटर नष्ट किए गए

मुंबई। गढ़चिरौली जिले के टीपागढ़ इलाके में सी-60 के एक दस्ते और सीआरपीएफ की क्यूएटी की टीम ने सोमवार को मिट्टी की खदान में छिपाए गए विस्फोटकों को बरामद किया। बाद में टीम ने विस्फोटकों से भरे 6 प्रेशर कुकर और डेटोनेटर नष्ट करके बड़ा हादसा टाल दिया। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस को टीपागढ़ इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी। इस पर सी-60 की एक यूनिट और सीआरपीएफ की क्यूएटी टीम के साथ 2 बीडीडीएस टीमों को तैनात किया गया था। टीम के जवानों ने पहाड़ी पर छिपाए गए विस्फोटक, क्लेमोर माइंस और प्रेशर कुकर को ढूंढ निकाला। टीम को विस्फोटक और डेटोनेटर से भरे 6 प्रेशर कुकर, विस्फोटक और छर्रे से भरे 3 क्लेमोर पाइप भी मिले। इस दौरान टीम ने 9 आईईडी को नष्ट भी किया। टीमों को उसी स्थान पर एक प्लास्टिक बैग में बारूद, दवाइयां और कंबल भी मिले। बीडीडीएस टीम ने कुल 9 आईईडी और 3 क्लेमोर पाइप को नष्ट कर दिया गया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …