Home / National / पिछला दशक ट्रेलर था, अब नई ऊंचाइयों पर जाएगा भारतः प्रधानमंत्री
MODI

पिछला दशक ट्रेलर था, अब नई ऊंचाइयों पर जाएगा भारतः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में हुई प्रगति केवल एक ट्रेलर है और अभी बहुत कुछ करना है। हम भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न गुजराती समाचार पत्रों को दिए साक्षात्कार में उक्त बातें कहीं हैं। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े साक्षात्कार को एक्स पर साझा करते हुए कहा है कि गुजरात फिर से भाजपा को चुनने के लिए तैयार है। कांग्रेस की गुजरात विरोधी मानसिकता को लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी पिछले दो कार्यकाल से यहां की सभी 26 सीटें जीतती आई है। इस बार सूरत लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुका है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …