Home / Odisha / आईपीएस अधिकारी के खिलाफ भाजपा ने सीईओ के पास की शिकायत
bjp odisha

आईपीएस अधिकारी के खिलाफ भाजपा ने सीईओ के पास की शिकायत

  •  कहा-एसपी व थानाधिकारियों को फोन कर बीजद के कार्य में लगा रहे हैं आईपीएस कुट्टे

भुवनेश्वर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डीएस कुट्टे पर गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि श्री कुट्टे राज्य के विभिन्न जिलों के आरक्षी अधीक्षक व थाना प्रभारियों को फोन कर उन्हें बीजू जनता दल को जीताने के लिए कार्य करने के लिए निर्देश दे रहे हैं। श्री कुट्टे को चुनाव कार्य में शामिल न करने के लिए चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है। इसके बाद भी वह एसपी व थानाधिकारियों को फोन कर बीजद के लिए काम करने हेतु बोल रहे हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती के नेतत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि दल भुवनेश्वर में मुख्य चुनाव अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मोहंती ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुट्टे के मोबाइल को सीज किया जाए और उसके सीडीआर जांच की जाए कि वह किसके साथ बात कर रहे हैं। उसे सार्वजनिक किये जाने के साथ साथ उन पर कार्रवाई की जाए।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …