Home / National / जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजबिहाड़ा में आपातकालीन हवाई पट्टी पर उतारे जाएंगे लड़ाकू विमान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजबिहाड़ा में आपातकालीन हवाई पट्टी पर उतारे जाएंगे लड़ाकू विमान

  • विमान परीक्षण के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के वानपोह-संगम खंड पर यातायात निलंबित

श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के वानपोह-संगम खंड पर बिजबिहाड़ा में आपातकालीन हवाई पट्टी पर सोमवार रात को लड़ाकू विमानों को उतारने का परीक्षण किया जाना है। इस वजह से सोमवार सुबह 4 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार बिजबिहाड़ा में आपातकालीन लैंडिंग पट्टी पर आज रात ट्रायल रन निर्धारित है। इस परीक्षण में सुखोई लड़ाकू विमान और हल्के लड़ाकू विमान तेजस के भाग लेने की संभावना है। इस बीच यातायात विभाग ने एक सलाह जारी की है कि बिजबिहाड़ा के पास हवाई पट्टी खंड की तत्काल मरम्मत और उन्नयन के मद्देनजर सोमवार सुबह 4 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक राजमार्ग पर किसी भी भारी मोटर वाहन (एचएमवी) को अनुमति नहीं दी जाएगी।

एक अधिकारी ने कहा कि 3.5 किलोमीटर की आपातकालीन लैंडिंग पट्टी पर 2020 में काम शुरू किया गया था और पिछले साल के अंत में पूरा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन लैंडिंग पट्टी पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग क्षेत्र के करीब न जाएं।

बिजबिहाड़ा आपातकालीन लैंडिंग पट्टी को बायपास करने के लिए राजमार्ग पर यातायात को वानपोह से संगम की ओर मोड़ दिया गया है। इस पट्टी का उपयोग युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग में किया जा सकता है, जिनमें बड़े पैमाने पर संसाधनों को जुटाने की आवश्यकता होती है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …