Home / Odisha / कंधमाल में माओवादियों ने दंपति की हत्या की

कंधमाल में माओवादियों ने दंपति की हत्या की

  • दोनों पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह

फुलबाणी। कंधमाल जिले के गोछपाड़ा इलाके के एक गांव में माओवादियों ने कथित तौर पर एक विवाहित जोड़े की हत्या कर दी। माओवादियों को उन दोनों पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात जिले के गोछपाड़ा थाना क्षेत्र के तहत सालगुड़ा पंचायत के कुसोरी गांव में हुई। मृतकों की पहचान दाहिरा कन्हार और उसकी पत्नी बतासी कन्हार के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात हथियारबंद माओवादियों के एक समूह ने गांव पर धावा बोला और कन्हार के घर में घुस गये। उग्रवादी दम्पति को उठा ले गये। शनिवार सुबह गांव के पास जंगल में दो के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को जब्त कर लिया। इस घटना से इलाके में दहशत दौड़ गई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …